मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया वार्ड क्रमांक 19 अस्पताल के समीप किसानों द्वारा पुरानी पद्धति के अनुसार फसल की बोहनी के लिए अपने-अपने खेतों में परिवार सहित जुटे हुए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यहां कई किस्म की फ़ैसलें किसानों ने अपने-अपने खेतों में लगाने के लिए बोहनी की शुरुआत कर चुके हैं। जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में मक्के की फ़सल की भरमार होती है जो कि दूसरी जगह इस जगह से पहुंचाया जाता है। अगर स्थानीय स्तर पर रोक कर मक्का से बनने वाली सामग्रियां क्षेत्र में ही बनने लगें तो लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बच्चों में आजकल मक्के से बनने वाले कुरकुरे, मक्के के दाने, भुने हुए मक्के के दाने, जिन्हें पॉपकॉर्न भी कहा जाता है, लोकप्रिय स्नैक है। चाट, खीर, पकौड़े और टिक्की जैसे
मक्के के दानों का उपयोग विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। मक्के का उपयोग बिस्कुट, ब्रेड, क्रैकर्स और अन्य बेकरी उत्पादों में किया जाता है और कई किस्म के अनेकों उत्पाद किए जा सकते हैं।
