बच्चा चोरी की आशंका: डुंगरिया चौकी प्रभारी से ग्रामीणों ने बाहरी लोगों की जांच की मांग की | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बच्चा चोरी की आशंका: डुंगरिया चौकी प्रभारी से ग्रामीणों ने बाहरी लोगों की जांच की मांग की | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र में बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में बच्चा चोरी की आशंका को लेकर डर बना हुआ है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत खापा स्वामी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने डुंगरिया पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में डुंगरिया, खापा स्वामी, पनारा और आसपास के क्षेत्रों में बाल और बर्तन बदलने वाले, मोबाइल और मोबाइल बैटरी के बदले बर्तन देने वाले तथा टपरी/सामान विक्रय करने वाले कई बाहरी और अज्ञात व्यक्ति लगातार घूम रहे हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे बाहरी व्यक्तियों की पहचान और पूछताछ की जाए तथा उनके आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्रों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में यदि बच्चा चोरी या अन्य किसी प्रकार की चोरी अथवा घटना होती है तो उनकी पहचान करने में सुविधा हो सके।

डुंगरिया पुलिस चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाहरी व्यक्तियों की जांच की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति को बच्चा चोरी या किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त देखा जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और ऐसे लोगों पर नजर रखें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.