डबरा सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डबरा सिटी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने डबरा क्षेत्र से दो तथा दतिया जिले के बड़ोनी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी के नेतृत्व में टीम द्वारा चोरी गए वाहनों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड के पीछे बिजली घर के पास एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ कम दाम में बाइक बेचने की बात कर रहा है।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम बृजेश सेन (34 वर्ष), निवासी ग्राम काली पहाड़ी, जिला शिवपुरी बताया। वाहन के कागजात न होने और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने करीब 10 दिन पहले ओम गार्डन डबरा से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरी की स्प्लेण्डर मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं—
एक बाइक शांति पैलेस गार्डन की पार्किंग से (04 नवंबर 2025)
दूसरी बाइक पटवारी फार्म हाउस, झांसी-ग्वालियर हाईवे (15 अक्टूबर 2025)
इस प्रकार पुलिस ने आरोपी से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं। उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
इस मामले में फरियादी बलवंत साहू की रिपोर्ट पर पूर्व में अपराध क्रमांक 92/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.