आपदा के कारण घृणा का पात्र बन रहा विकास, तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम, जंक्शन पहुंचने में टेंशन | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आपदा के कारण घृणा का पात्र बन रहा विकास, तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम, जंक्शन पहुंचने में टेंशन | New India Times

देवेन्द्र फडणवीस के कार्यकाल में 09 लाख 34 हजार करोड़ रुपए के कर्ज़ में झोंक दिए गए महाराष्ट्र में सरकार नाम की संस्था मे शामिल मंत्रियों और उनके भक्त परिवार के पास इवेंट्स मैनेजमेंट के फोटो शूट और वायरल करने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। किसान कर्ज़ माफी के वचन से मुकरे बीजेपी के नेताओं के अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोग कथिक रूप से कमीशन मिश्रित विकास से घृणा करने लगे हैं। 16 जून की रात NH 753 F के SH 44 पर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गई। तीन घंटे तक जामनेर से भुसावल की ओर जाने वाले यातायात को ब्रेक लग गया। भुसावल रेलवे जंक्शन पहुंचने निकले सैकड़ों लोग रास्ते में ठिठक गए कइयो की ट्रेने छूट गई। कुछ दिन पहले प्राइवेट लक्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर सवार यात्री घायल हुए थे।

आपदा के कारण घृणा का पात्र बन रहा विकास, तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम, जंक्शन पहुंचने में टेंशन | New India Times

इस सड़क पर आए दिन इतने हादसे हो रहे हैं कि दशकों नेताओं की लोकप्रियता का साधन बनी एम्बुलेंस का बजता हूटर आम जनता में उसके वोटर होने का अहसास जगा रहा है। जलगांव जिले में किसी भी शहर में जाने पर पहले से अच्छी सड़कों के गैर जरूरी निर्माण के कारण आवाम नाराज़ है। अति विकसित जामनेर के बीच से अपने भीतर हजारों वाहनों को लेकर बलखाती फ़ोरलेन सड़क अब सिंगल लेन में बदल चुकी है। सारा जामनेर सड़क के रुके हुए काम पर इतना क्रोधित है कि आगामी नगर परिषद चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने की बात करने लगा है। खबर में छपा फोटो अहिल्यानगर (अहमद नगर) के पाथर्डी नगर परिषद की शानदार इमारत का है जिसे जलगांव जिले का प्रत्येक टैक्स पेयर्स जरूरत के अनुसार अपने सिटी में बनता देखना चाहेगा लेकिन वो बनेगी नहीं क्योंकि मंत्रियों की रचनात्मकता ख़त्म हो चुकी है।

अतिक्रमण की शिकायत: MSRDC की ओर से बनाई जा रही जामनेर भुसावल सड़क पर स्थित गारखेड़ा में PWD के एक वरिष्ठ अधिकारी के आशीर्वाद से प्रचंड अतिक्रमण फलाफूला है। इसी को हटाने और बस स्टैंड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कार्यकारी अभियंता आर डी पाटिल को ज्ञापन सौंपा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.