धामनोद में पुलिस-जन सहयोग मजबूत करने की पहल: नगर रक्षा समिति का पुनर्गठन, रात्रि गश्त के लिए सामग्री वितरित, प्रतिदिन 6 सदस्य करेंगे गश्त | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धामनोद में पुलिस-जन सहयोग मजबूत करने की पहल: नगर रक्षा समिति का पुनर्गठन, रात्रि गश्त के लिए सामग्री वितरित, प्रतिदिन 6 सदस्य करेंगे गश्त | New India Times

थाना धामनोद द्वारा नगर रक्षा समिति के पुनर्गठन एवं पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बैठक में समिति के सदस्यों को क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन और पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में नगर रक्षा समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन समिति के छह सदस्य पुलिस के साथ गश्त में शामिल होंगे। ये सदस्य संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना देकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करेंगे।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को रात्रि गश्त के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट, सीटी एवं टोपी वितरित की गई। साथ ही उन्हें सतर्कता, यातायात अनुशासन, आपातकालीन सहायता और जनसेवा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस ने समिति के सदस्यों से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर सहयोग की अपील की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्रिय योगदान से जनसुरक्षा के प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article