पुलिस ने विरार में अवैध देसी शराब भट्टी पर मारा छापा, मौक़े पर लाखों का सामान नष्ट कर महिला आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT:

पुलिस ने विरार में अवैध देसी शराब भट्टी पर मारा छापा, मौक़े पर लाखों का सामान नष्ट कर महिला आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज | New India Times

मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष-2 ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विरार पूर्व क्षेत्र में चल रही देसी शराब भट्टी का भंडाफोड़ किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विरार पूर्व के बरफपाड़ा इलाके के जंगल में अवैध रूप से देसी शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां एक महिला आरोपी संगीता बाबर द्वारा अवैध शराब निर्माण किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2950 लीटर वॉश/रसायन बरामद किया, जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जा रहा था। साथ ही शराब निर्माण से जुड़े उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने मौके पर ही पूरे अवैध सामग्री को नष्ट कर दिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,03,600 रुपये बताई गई है।
इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ विरार पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष-2 की टीम द्वारा की गई, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article