मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंदिरा कालोनी स्थित परमानन्द गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में रैम्प योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला अंतर्गत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा जारी नवीन नीतियों, नियमों, योजनाओं तथा भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किये जाने तथा उनके क्रियान्वयन संबंधी प्रक्रियाओं की संपूर्ण जानकारी उद्यमियों को प्रदान की गई। कार्यशाला में जेडईडी प्रतिनिधि श्री राजेश सार्वते, श्री आदित्य शर्मा एवं श्री नवीन शुक्ला (मास्टर ट्रेनर व महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र धार) के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कार्यशाला में जिला अध्यक्ष लघु उद्योग भारती श्री धनेन्द्र पुरोहित, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र बुरहानपुर श्री आत्माराम सोनी एवं जिले के उद्यमी उपस्थित रहे।

