कोचिंग क्लासेस के सामने जेसीबी मशीन से नाली एवं हरे भरे पेड़ों को किया धराशाही,‌ पार्षद दुर्गेश उईके ने किया वृक्षा रोपण | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

कोचिंग क्लासेस के सामने जेसीबी मशीन से नाली एवं हरे भरे पेड़ों को किया धराशाही,‌ पार्षद दुर्गेश उईके ने किया वृक्षा रोपण | New India Times

नगर के मुख्य मार्ग शंकर नगर स्थित निजी कोचिंग क्लासेस के सामने एक जे सी बी के भार से नाली क्षतिग्रस्त कर हरे भरे निम के पेड़ों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान जेसीबी के भार से यहां  नाली भी छतीग्रस्त हो गई, शुक्रवार के दिन पांढुर्णा शंकर नगर वार्ड स्थित निजी कोचिंग क्लासेस के सामने धराशायी किया गया। नीम का पेड़ के समीप रिक्त स्थान पर जवाहर वार्ड पार्षद दुर्गेश उईके और भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता हंसराज कड़वे द्वारा पीपल का पौधा लगाया गया।

कोचिंग क्लासेस के सामने जेसीबी मशीन से नाली एवं हरे भरे पेड़ों को किया धराशाही,‌ पार्षद दुर्गेश उईके ने किया वृक्षा रोपण | New India Times

साथ ही स्थानीय लोगों से अपील कि गई की लगाया गया पीपल का पौधा और पूर्व में लगाए गए नीम के वृक्षों से कोई भी व्यक्ति छेड़छाड़ न करें और न ही वृक्षों को नष्ट करें,, नगर में अनेकों स्थानों पर आदित्य क्लब, एवं नगर पालिका, लॉयंस क्लब, अनेक समाजिक संगठनों द्वारा पर्यावरण का लाभ आम नगरिकों को मिले,जनहित में सराहनीय कार्य किया है। इसकी हिफाजत करना आम नगरिकों की जिम्मेदारी है। लेकिन आए दिन हम देख रहे हैं। लोग हरे भरे पेड़ काट कर नगर के सौंदर्य को खराब करने में लगे हैं। शासन प्रशासन द्वारा इस पर गंभीरता से इस मामले में कार्यवाही करे। जिससे क्षति पहुंचने वाले लोगों को सबक सिखाया जाए। जनहित में पर्यावरण को बचाना अति आवश्यक है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.