विश्व पृथ्वी दिवस पर ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विश्व पृथ्वी दिवस पर ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा पुराना हाई कोर्ट लाईन स्थित संगम भवन केंद्र पर आज विश्व पृथ्वी दिवस पर “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” थीम के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज स्थानीय केंद्र प्रमुख राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी, कृषि महाविद्यालय से रिटायर्ड प्रोफेसर आर एस वर्मा, साईं लीला सेवा संस्था की फाउंडर श्रीमती नीतू गुप्ता, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई, बीनू मकरानी, जया लोकवानी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में बीके प्रहलाद ने विश्व पृथ्वी दिवस पर धरती माँ को प्रणाम करते हुए सभी को इस दिवस पर शुभकामनाएं दीं। और इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” पर प्रकाश डाला तथा कहा कि धरती जीवन का मुख्य आधार है, इसलिए हम सभी को संकल्प लेंना चाहिए कि पृथ्वी को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे।
धरती माँ जीने के लिए हर न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करती है। इसलिए हमें धरती माँ का सम्मान करते हुए उसको अच्छा, स्वच्छ बनाए रखने में सदैव आगे रहना चाहिए।
कार्यक्रम में आदर्श दीदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी मातृभूमि है – जिसने हमें जीवन दिया, अन्न दिया और आश्रय दिया। लेकिन हम भूल गए हैं कि धरती पर जीवन तभी संभव है जब हम प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर रखेंगे परंतु आज देखा जा रहा है प्रदूषण बढ़ रहा है, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, वनों की कटाई हो रही है। अगर यह सब ऐसा ही चलता रहा आगे आने वाला समय सभी के लिए बहुत ही भयावह होगा। इसलिए समय रहते सभी को मिलकर अपनी आदतों में बदलाव लाकर, पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझने होगी। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा।
हम प्लास्टिक को ‘ना’ कहने कि आदत डालें यह धरती को बचाने की दिशा में एक श्रेष्ठ कदम होगा।
कार्यक्रम में प्रो. आर एस वर्मा ने कहा कि खाली जमीन पर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें, साथ ही हमारी जो कृषि भूमि है उसमें रासायनिक खाद का प्रयोग कम करें तथा जैविक खाद का प्रयोग ज्यादा करें जिससे उपजाऊ शक्ति बनी रहेगी और जमीन खराब होने से बच जाएगी।
कार्यक्रम में नीतू गुप्ता ने पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने के अनुभव शेयर करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति पर्यावरण के कार्यों में स्वयं से सहयोग करें अपने आसपास पेड़ पौधों का संरक्षण करें पशु पक्षियों को पानी भोजन की व्यवस्था करें पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। सिंगल यूजर पॉलिथीन के साथ कई चीजों के रैपर जो पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं उन्हें बोतल में भर कर ब्रिक्स बनाकर रखे।
कार्यक्रम में बीनू मकरानी और जया लोकवानी ने भी पर्यवरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने विचार रखे।
इस अवसर पर एडवोकेट जितेंद्र सिमरोदिया, अनुष्का संजय खत्री, नारायण चौरसिया, कन्हैयालाल, सुरेश, संतोष बंसल, कंचन, राधा शर्मा, रीता मिडढ़ा, सरस्वती, विमल जैसवाल, जवाहर सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.