भारत सरकार ने मप्र वक्फ बोर्ड के कार्यों को देश में सबसे उत्क्रष्ठ माना | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:


अल्पसंख्य कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों के अभिलेख संधारण, प्रबंधन, आदि वक्फ अधिनियम 1995 के प्रावधानों के अनुसार संधारित किए जाने के संबंध में राज्यवार चर्चा एवं अध्यन के लिए सचिव अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मप्र की वक्फ संपत्तियों के अभिलेख रखे जाने की प्रक्रिया को भारत सरकार द्वारा उत्क्रष्ट कार्य कहते हुए सराहा गया तथा इसी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिस प्रक्रिया से मप्र राज्य की वक्फ संम्पत्तियों को संधारित किया गया है इसी माडल के रूप में राज्यों को अपनाना चाहिए।
इसी तारतम्य में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर सचिव अल्पसंख्य कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न समस्त राज्यों के प्रमुख सचिव, सचिव राजस्व विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं सभी राज्यों के वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक अप्रैल के अंतिम या मई के प्रथम सप्ताह में भोपाल में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में वक्फ संपत्तियों के अभिलेख संधारण, कलेक्टर द्वारा सत्यापन, वार्षिक लेखा परीक्षण, न्यायालयीन विवाद, वक्फ संपत्तियों का सर्वे तथा पंजीयन, शासकीय सूचना, वक्फ संपत्तियों को सूचीबदृध करने तथा वक्फ संपत्ति प्रबंधन आदि के संबंध में चर्चा एवं विचार तथा रिव्यू किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.