रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद राष्ट्रीय ईकाई द्वारा भारतभर में सूत्रज्ञान अभिवृद्धि योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसमें पाठशाला में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा नमस्कार महामंत्र से लेकर प्रतिक्रमण आदि विधि तक कंठस्थ याद करने वाले बच्चों को पुरुस्कार पूज्य गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की निश्रा में आगामी समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए परिषद प्रचार मंत्री श्रीमती वर्षा जैन ने बताया कि, इस सूत्रज्ञान अभिवृद्धि योजना को लेकर आज राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती संगीताजी पोरवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रुचि जैन नगर में पधारे और यहां संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला के बच्चों से भेंटकर उन्हें इस योजना के बारे में समझाया और प्रोत्साहन स्वरुप सभी बच्चों को 500ग्राम खजूर के पेकेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला परिषद अध्यक्ष एवं पाठशाला संचालिका श्रीमति स्नेहलता कावड़िया, श्रीमती निशा बाफना, श्रीमती चेतना कोठारी, श्रीमती विमला कोठारी, श्रीमती अलका लोढ़ा, श्रीमती राखी लोढ़ा, श्रीमती अनीता रूनवाल, श्रीमती रुचिता कावड़िया, सहित पाठशाला के बच्चे उपस्थित थे।

