मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आध्यात्मिक संस्था ऑर्ट ऑफ़ लिविंग का हर गुरुवार होने वाला नियमित सत्संग आज रात्रि नौ बजे राजपुरा में संस्कृत पाठशाला की गली में संस्था सदस्य उपेंद्र श्रॉफ के निवास स्थान पर होगा। संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक एडवोकेट संतोष देवताले व योगेश श्रॉफ ने बताया कि सत्संग़ में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक भरत रावल, राजरानी मेहता,विजय दुंबानी, दीपाली पंडित, अश्विनी मेहता, राजेंद्र पवार,दीपक अदमने, शेखर बोहरा ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजन की प्रस्तुति देंगें। प्रशिक्षिका स्नेहा मुंगी के द्वारा आगामी माह में आयोजित हो रहे 4 दिवसीय एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम मौन साधना शिविर की जानकारी दी जाएगी । संस्था से जुड़े रविंद्र पंडित,मंगल भाई श्रॉफ,धर्मेन्द्र जड़िया, संजय मुंगी, दीपेश पाटीदार ने समस्त संस्था सदस्यों और नगरवासियों से सत्संग में उपस्थिति का आग्रह किया है।

