महिलाओं को नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

महिलाओं को नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो YouTube पर अपलोड करने के आरोप में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज के चंद्रप्रकाश फूलचंद, महाराष्ट्र लातूर के प्रज्जवल अशोक तेली और महाराष्ट्र के ही सांगली के प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया- तीनों आरोपी ऐसे वीडियो बेचकर पैसा कमा रहे थे। इनपर देश भर के 60-70 अस्पतालों के CCTV हैक करने का भी शक है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि तीनों आरोपी यूट्यूब और टेलीग्राम चैनलों पर महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बेच रहे थे। इसके एवज में मोटी रकम कमाई। साइबर क्राइम ब्रांच ने बताया- राजकोट के पायल अस्पताल के CCTV को आईपी एड्रेस के आधार पर हैक किया गया था। यह करतूत इन्हीं लोगों की गैंग की हो सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.