निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

N.S.S के तीसरे एक दिवसीय शिविर डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को साफ सफाई के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही इस अवसर पर बच्चों के प्रतिभा को निखारने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उक्त समस्त कार्यक्रम का निर्देशन कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अष्टभुजा पाण्डेय ने बच्चों को प्रेरित किया।
रंगोली प्रतियोगिता में मूल्यांकन महाविद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के स्टाफ डॉ० नुरुल हसन, अम्बिकेश्वर त्रिपाठी, लाल बहादुर यादव, श्री राकेश दुबे, रंजना दुबे, मोहम्मद आजम, मोहम्मद निजाम, अंकित चतुर्वेदी, सूर्यप्रताप मणि, सुयन्त चौधरी, आशुतोष पाण्डेय, रामनारायण पाण्डेय, अमित त्रिपाठी, का विशेष सहयोग रहा।

