रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।

इस प्रकार जिले की 1 लाख 93 हजार से अधिक लाडली बहनों को 23 करोड़ 75 लाख से अधिक राशि का हितलाभ प्रदान किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 337 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। जिसमें जिले के 65 हजार से अधिक लाभार्थियों को 390 लाख रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया गया।

किसान कल्याण योजना के 81 लाख हितग्राहियों के खाते में तीसरी किश्त 1624 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई जिसमें झाबुआ जिले के 1 लाख 27 हजार 979 कृषक हितग्राहियों को 25 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर नेहा मीना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े एवं लाडली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी आर एस बघेल, एसएल आर पवन वास्केल, सामाजिक न्याय विभाग से प्रियांक पाटीदार, लाडली बहने एवं अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।

