बंद फ्लैट में बैठकर जूम ऐप के माध्यम से दिल्ली, मुम्बई, तथा अन्य शहरों के लोगों से फ्राड करने वाले 5 शातिर सायबर ठगों को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बंद फ्लैट में बैठकर जूम ऐप के माध्यम से दिल्ली, मुम्बई, तथा अन्य शहरों के लोगों से फ्राड करने वाले 5 शातिर सायबर ठगों को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल की अवधपुरी पुलिस ने 05 ऐसे शातिर सायबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो बंद फ्लैट में बैठकर जूम ऐप के माध्यम से दिल्ली, मुम्बई, तथा अन्य शहरों के लोगों से फ्राड कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार थाना अवधपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रीगल टाउन ब्लाक नम्बर 1 ए फलैट नम्बर 301 में चार पांच लडके रहते हैं जो महंगी महंगी गाड़ियों में घूमते हैं ।और उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध लग रही हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरी. रतन सिंह परिहार के निर्देशन में तत्काल एक टीम गठित की गयी। उक्त टीम फ्लैट नम्बर 301 रीगल टाउन अवधपुरी भोपाल  पहुंच कर फलैट का दरवाजा खटखटाया। खटखटाते ही एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला। पुलिस की टीम वीडियोग्राफी हमराह आर. 3633 सतीष गुर्जर से करवाते हुए फलैट के अंदर दाखिल हुई। जहां उस व्यक्ति के अलावा चार अन्य व्यक्ति भी फलैट के अन्दर मौजूद मिले। जिनके नाम पता पूछने पर 1. यश सलूजा .2.अंशुल प्रियांश 3. मयंक ठाकुर 4.अखिलेश पाण्ड़े 5.सहजप्रीत सिहं अपना नाम होना बताया।

बंद फ्लैट में बैठकर जूम ऐप के माध्यम से दिल्ली, मुम्बई, तथा अन्य शहरों के लोगों से फ्राड करने वाले 5 शातिर सायबर ठगों को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जब उन से  फलैट में रहने व काम करने के संबंध में पूछताछ की गई तो उन लोगों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम लोग इस फलैट में माह जुलाई 2024 से किराये से रह रहे हैं। हम लोग जूम कार कंपनी जिसका हेड ऑफिस बैंगलोर में है उस कंपनी में ऑनलाईन कार किराये पर देने की एप्लीकेशन व दूसरे कार की छ: अलग अलग ऐंगल से छ: फोटो जिसे गुगल वेवसाईड से फोटो निकालकर डाल देते थे तथा एक मोबाइल नम्बर व बैंक अकाउण्ट और एक फर्जी नाम भरकर उसको जूम कार पर अपलोड कर देते है ।एप्लीकेशन अपलोड होते ही उसमें कार की बुकिंग 3 दिन बाद शुरु हो जाती थी इसमें कार नान कामर्शियल वाहन लगती है इसमें कार को बिना ड्रायवर के ग्राहक को देनी होती है जिसमें आरोपीगण कार की बुकिंग का स्थान मुंबई तथा दिल्ली बताते है जहां से ग्राहक को कार मिलनी होती थी।

ग्राहक के द्वारा बुकिंग के बाद पैसा एडवांस में जूम कंपनी के अकाउंट मे ट्रान्सफर करना होता है ट्रान्सफर किये गये पैसे का 40 प्रतिशत रुपया जूम कंपनी स्वंय रख लेती है तथा 60 प्रतिशत रुपया कंपनी आरोपियों के लिखे गये बैंक एकाउंट में भेज देती थी। जिसे आरोपी उस पैसे को तुरंत ही निकाल लेते थे ।जब ग्राहक वहां मुम्बई या दिल्ली आरोपीगणों के  बताये बुकिंग स्थान जहां से उसे कार प्राप्त होनी रहती थी वहां पहुंच कर वह फोन आरोपियों के उस मोबाईल नम्बर पर लगाता था जिस नम्बर को आरोपियों ने अपनी एप्लीकेशन पर डाउनलोड करके रखा है। उसी नम्बर पर फोन आता था तो आरोपीगण पहले दो एक बार कहते थे कि आपके पास कार पहुंच रही है। इसके बाद ग्राहक का  तीसरी चौथी बार फोन आने पर आरोपियों द्वारा मोबाईल फोन स्विच ऑफ कर लेते थे।

इसके बाद ग्राहक जूम रिटेलिंग कंपनी को फोन लगाता था तो जूम कंपनी आरोपियों का सम्पर्क नम्बर बंद पाने पर आरोपीयों के बैक अकाउंट, सिम और आई डी और मोबाईल फोन सब को ब्लाक कर देती थी फिर आरोपीगण उस मोबाईल व उस सिम व उस अकाउंट को बन्द कर देते थे दूसरे सिम दूसरे मोबाईल में दूसरे बैंक एकाउंट नम्बर में जोडकर फिर एक नया एप्लीकेशन जूम कार में अपलोड कर देते थे इस प्रकार फिर से एक नये कार के छ: अलग से छ:फोटो व एक नया सिम नम्बर व एक नया बैंक अकाउंट नम्बर व एक फर्जी व्यक्ति का नाम अपलोड कर देते थे और कार की बुकिंग फिर से चालू हो जाती थी। ग्राहक रुपया ट्रान्सफर कर देते हैं और यह कार्य हम लोगों का निरन्तर चल रहा है।जिसके लिए हम लोग अपना अपना मोबाईल फोन व अपने अपने फर्जी सिम कार्ड व इलेक्ट्रोनिक सामान अपने अपने पास रखे है।

जप्त मशरूका:-

(1)  BMW कार क्रमांक RJ 07 CA 7317 (2) BMW कार क्रमांक MH 14 DN 2584
(3)  XUV 500 कार क्रमांक XUV 500 MP 04 KG 2329 (4) मोबाईल फोन व टेवलेट – 48
(5)   ATM CARD – 37 (6) पासबुक – 8
(7)    चैकबुक  – 13 (8) सिम कार्ड – 92
(9)    नोट गिनने की मशीन – 01 (10) बार कोर्ड – 01
(11)  अन्य इलेक्टानिक सम्रागी
• कुल जप्त मसरुका 2.50 करोड़।

आरोपीः- (1)  यश सलूजा पिता सुरेन्द्र कुमार सलूजा  उम्र 27 साल निवासी स्थाई पता बी 17 प्राईट सिटी कटारा हाल पता फ्लैट नम्बर 301 रीगल टाउन अवधपुरी भोपाल  कुल अपराध  08 शिक्षा – 10 वीं, व्यवसाय – बिजनेश।

आपराधिक रिकार्ड:-

अपराध क्र. धारा थाना जिला
1 401/12 294,323,34,506 भादवि सिविल लाईन छत्तरपुर
2 518/21 328,380,420,467,468,34 भादवि 66 (सी) IT Act 2008 गौर बाजार जबलपुर
3 191/16 380,411,420,467,468  भादवि अवधपुरी भोपाल
5 129/19 406,420,465,467,468 भादवि हबीबगंज भोपाल
6 538/19 417,420,424,34 दमोह कोतवाली दमोह
7 385/21 420,511,34 भादवि नौगॉव धार
8 116/18 406 भादवि हबीबगंज भोपाल
09 17/25 318(4),319(2) बीएनएस 66 (सी) IT Act 2008 अवधपुरी भोपाल।

(2)- अंशुल प्रियांश सिहं पिता गुलाब सिहं उम्र-  28 साल स्थाई पता महुरानीपुर जिला झांसी हाल ए 301 रिगल टाउन अवधपुरी 
कुल अपराध 03
शिक्षा-एमबीए।

आपराधिक रिकार्ड:-
1 189/13 294,427,506,34 भादवि छत्तरपुर छत्तरपुर
2 357/14 294,323,506,34 भादवि छत्तरपुर छत्तरपुर
3 156/13 294,323,506,452,34 छत्तरपुर छत्तरपुर
4 17/25 318(4),319(2) बीएनएस 66 (सी) IT Act 2008 अवधपुरी भोपाल

(3) मयंक ठाकुर पिता मनोज ठाकुर उम्र 23 साल निवासी स्थाई पता दमोआ तह. जिन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा हाल   पता ए 301 रिगल टाउन अवधपुरी  कुल अपराध  04

आपराधिक रिकार्ड:-
1 94/23 379 भादवि 3/181,146196 एमव्ही एक्ट दमुआ छिंदवाड़ा
2 135/23 379 , 414 भादवि, 4,180,181,5, एमव्ही एक्ट दमुआ छिंदवाड़ा
3 17/25 318(4),319(2) बीएनएस 66 (सी) IT Act 2008 अवधपुरी भोपाल

(4)  अविनाश पाण्ड़े पिता मनोज कुमार पाण्डे उम्र 28 निवासी स्थाई पता गल्ला मंडी सरानी दरवाजा वार्ड न. 08 छत्तरपुर हाल ए 301   रिगल टाउन अवधपुरी।

(5)  सहजप्रीत सिहं पिता विक्कर सिहं उम्र-23 निवासी स्थाई पता पिण्ड रडार तह. टाडा जिला सिमारपुर पंजाब हाल ए 301 रिगल टाउन अवधपुरी।

विशेष भूमिका:- थाना प्रभारी निरी.रतन सिंह परिहार , उनि संजय कुमार सिंह, उनि शिबाबू त्रिपाठी, सउनि जशवंत सिंह चंदेल प्र.आर.2928 धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्र.आर. 2922 सतीश यादव, प्र.आर. 2689 जितेन्द्र भैसारे, प्र.आर. 2704 चंद्रशेखर महिला प्र.आर. 1706 रोशनी जैन, आर. 3633 सतीश गुर्जर, आर. 4661 नितिन पाली, आर 4794 भरत उइके, आर, 1546 सचिन अहिरवार, आर. 3716 विपुल पाण्डेय, 4386 आर. भाव सिंह, आर.4711 कृष्णा, आर 3447 नंदकिशोर महिला आर 294 राखी तोमर, महिला आर .1964 रंजो सिकरवार, आर.1302 आकाश भास्कर ( सायबर जोन 02), आर. 198 दीपक आचार्य (सायबर जोन 02)।

By nit