अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
मप्र के भिंड जिला में कट्टे की नोंक पर अज्ञात बदमाश कार मालिक का हाथ पैर बांधकर स्विफ्ट डिजायर कार लूट कर फरार हो गए थे जो आज बरामद हो गई है लेकिन लुटेरे अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को को गाड़ी मालिक संतोष शर्मा पिता मुन्नी लाल शर्मा अपनी गाड़ी शिफ्ट डिजायर को एक पार्टी के लिए बुक किया था जो कि भिंड में परमहंस ट्रेवल में चलाते थे, 6 तारिक की दोपहर के 12 बजे संतोष अपने घर पर थे कि उनके ड्राइवर ने नगर पालिका से एक पार्टी को लिया जिसे मुरैना लेकर जाना था। ड्राइवर ने गाड़ी को पहले बरुआ नगर में अपने मालिक के पास लाया और कहा कि इस पार्टी को लेकर जाना है तो संतोष ने उन दोनों लोगों से पहचान पत्र मांगा तो उन्होंने कहा कि मेहगांव से दो महिला बैठेंगी तब दिखा देंगे तो संतोष ने कहा कि मैं भी साथ चलता हूं। पार्टी ने फिर इसके बाद मेहगांव पहुंच कर गाड़ी को रुकवा दिया इतने में संतोष ने अपने ड्राइवर से कहा तुम तब तक नास्ता कर लो इसके बाद में गाड़ी को लेकर पचेरा रोड सब्जी मंडी पर कच्ची सड़क पर ले गए तथा आपने दो साथियों को फोन करके बुला लिया।इसके बाद गाड़ी को दोपहर के 3:30 बजे पचेरा रोड नहर के पास कट्टा लगा कर गाड़ी मालिक संतोष को हाथ पैर बांध कर गाड़ी में पीछे डाल दिया और गाड़ी स्वयं चलाने लगे, इसके बाद गाड़ी मालिक संतोष को एडोरी के पास छोड़ दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। जब संतोष ने अपनी आंखों से पट्टी हटाई और वहां के लोगों से पूछा कि यह कौनसी जगह है तब लोगों ने बताया कि यह एडोरी ग्राम है। इसके बाद संतोष ने किसी का मोबाइल मांग कर डायल 100 लगाया और इस मामले की जानकारी एडोरी थाना प्रभारी को दी और जीरो नंबर से केस कायम कर ली गई। इसके प्रशांत ने अपने घर वालों को इस पूरे मामले की सूचना दी और मेहगांव थाने में जाकर थाना प्रभारी त्रिपाठी जी को इस मामले की पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने सभी थाना प्रभारियों को गाड़ी के बारे में सूचना की MP30 C 2266 क्रमाक की गाड़ी की लूट हुई है और अज्ञात आरोपी गाड़ी को लेकर भाग गए हैं।
कल सुबह मौ थाना के झाकरी चौकी के चमेडी ग्राम में उक्त गाड़ी मिली इसकी सूचना तत्काल गाड़ी मालिक को दी गई और गाड़ी के पूरे दस्तावेज़ लेकर थेन मौ आने के लिए कहा गया। आज गाड़ी मालिक थाने में गए। जब उन्होंने अपनी गाडी को देखा तो गाड़ी की हालत काफी खराब थी। देखने में ऐसा लग रहा था कि गाड़ी से किसी का एक्सीडेंट किया गया हो लेकिन इस बात की पुष्टि नही की जा सकी है।
