25 दिसम्बर से 7 फरवरी तक चलेगा ग्वालियर व्यापार मेला | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​25 दिसम्बर से 7 फरवरी तक चलेगा ग्वालियर व्यापार मेला | New India Timesऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसम्बर से 7 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। मेले के प्रारंभ में 27 से 31 दिसम्बर तक पशु चिकित्सा विभाग एवं कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सहयोग से पशु एवं किसान मेले का आयोजन किया जायेगा। मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष बीएम शर्मा की अध्यक्षता में ग्वालियर मेला आयोजन वर्ष 2017-18 की तैयारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई। 

संभाग आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जन आकर्षण का केन्द्र बनें यह प्रयास किए जाएं। मेले में आने वाले सैलानियों के लिये मनोरंजन के साथ ही शासकीय योजनाओं पर केन्द्रित विभागीय प्रदर्शनी भी बेहतर से बेहतर लगाई जाएं, इसके लिये विभागीय अधिकारी अभी से तैयारी प्रारंभ करें। 

25 दिसम्बर से 7 फरवरी तक चलेगा ग्वालियर व्यापार मेला | New India Times​संभाग आयुक्त ने कहा कि मेले में सर्कस, आकर्षक झूले और शिल्प बाजार लोगों का ध्यान आकृष्ट करते हैं। इनकी व्यवस्थायें भी अच्छी होना चाहिए। मेले में अग्नि सुरक्षा के लिये पुख्ता प्रबंध किए जाएं। लोगों की सुरक्षा के लिये पुलिस विभाग के साथ ही मेला प्राधिकरण भी अपने स्तर पर सुरक्षा गार्ड तैनात करें। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए। विद्युत से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिये झूला सेक्टर में सभी झूला मालिकों को अनिवार्यत: मीटर लगाने की बाध्यता रखी जाए। सफाई व्यवस्था के लिये नगर निगम हर वर्ष की भांति व्यवस्था करे। 

ग्वालियर आईजी अनिल सिंह ने कहा कि मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे। पुलिस के साथ ही मेला प्राधिकरण भी सुरक्षा गार्ड के माध्यम से सुरक्षा में सहयोग प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मेला प्राधिकरण द्वारा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। 

निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम साफ.सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देगा। खुले में शौच को रोकने हेतु निगम और प्राधिकरण द्वारा विशेष प्रयास भी किए जायेंगे। खुले में शौच करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी निगम द्वारा की जायेगी। 

मेला सचिव शैलेन्द्र मिश्रा ने मेले के आयोजन के संबंध में प्राधिकरण द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के लिये सांस्कृतिक समिति की बैठक भी आयोजित कर ली गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेण्डर शीघ्र ही जारी कर दिया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.