पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त इकाई रीवा की ट्रेप कार्यवाही | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त इकाई रीवा की ट्रेप कार्यवाही | New India Times

शिकायतकर्ता के एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि 12,70,000 का भुगतान करने के लिए 50% की राशि रुपए 6 लाख ₹20,000 रिश्वत की मांग की गई तथा जमानत के तौर पर चेक  व फोन पे के माध्यम से आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में ₹25000 तथा ₹5000 लेने के बाद शेष राशि की मांग की जा रही है, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा  द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 01.01.2025 को टीम गठित कर आरोपी राजाराम गुप्ता को  शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए नकद व 5 लाख 40 हजार रुपए का चेक सहित रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।

नाम आवेदक:- राम निहोर साकेत पिता स्वर्गीय जगत साकेत सेवानिवृत प्रधानाध्यापक निवासी वार्ड क्रमांक 7 चक्र भाटी मोहल्ला मऊगंज थाना तहसील मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश।

आरोपी:- राजाराम गुप्ता सहायक ग्रेड 3 (बड़े बाबू)  सी एम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज,साथ ही  लेखपाल  कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार।

ट्रेप रिश्वत राशि:- 50,000/ रुपए नगद एवं 5,40,000/- रु का चेक।

घटना स्थल:- कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्थित आरोपी का कक्ष मऊगंज जिला मऊगंज मध्य प्रदेश।

ट्रैपदल के सदस्य:- प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक  द्वारा टीम के साथ कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article