मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी तहसीलदारों से चर्चा कर राजस्व महाअभियान की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जनकल्याण पर्व के दौरान शिविरो में प्राप्त आवेदनों के संबंध में की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह एस डीएम विकास सिंह, डा आरती सिंह भी उपस्थित रहे।

