SGJQ कॉलेज के विद्यार्थियों ने नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाने का किया औद्योगिक भ्रमण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

SGJQ कॉलेज के विद्यार्थियों ने नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाने का किया औद्योगिक भ्रमण | New India Times

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, शाही क़िला बुरहानपुर के वाणिज्य संकाय के 30 विद्यार्थीयों ने विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद शाकिर तिगाला और प्रोफेसर रेहान शेख के नेतृत्व में ठाकुर नवलसिंह शक्कर कारखाना झिरी का औधोगिक भ्रमण किया गया। शक्कर कारखाना अधिकारी श्री सतेन्द्र सिंह राजपुत ने गन्ने से शक्कर बनने की पुरी प्रक्रिया विद्यार्थियों को बताई गई।

श्री राजपुत ने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में नवलसिंह शक्कर कारखाना सभी मानको में श्रेष्ठ है। कारखाने के कारण क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषको को अच्छा लाभ मिल पा रहा है। विद्यार्थियों ने जाना कि शक्कर कारखाने के मुख्य उत्पाद शक्कर के साथ-साथ उप-उत्पाद (बॉय प्रोड्क्टस) मोलीसीस व बगास भी होता है। बगास कॉपियाँ, ईट बनाने एवं जलाने के लिए होता है एवं मोलीसीस (गाद) का उपयोग मुख्य रूप से शराब बनाने में होता है।

औधोगिक भ्रमण के महत्वपूर्ण एवं सफल आयोजन पर क़ादरिया एज्युकेशन सोसायटी के सचिव मुल्ला अली असगर टाकलीवाला ने विद्यार्थियों को शक्कर उत्पादन की प्रक्रिया देखने एवं समझने पर बधाई दी। डॉ. युसुफ तालिब एवं प्राचार्य प्रो. मो. इस्माईल ने वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को शुभकामनाए दी व औधोगिक भ्रमण हेतु सकारात्मक सहयोग के लिए ठाकुर नवलसिंह शक्कर कारखाना का धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article