मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

रेलवे यूनियन मान्यता के चुनाव में नरमू इतिहास लिखने जा रही है यह नरमू की रैली और सभाओं में कर्मचारियों का उमड़ रहा जन सैलाब बता रहा है। कर्मचारियों का अपना संगठन नरमू ही उनके हक में लड़ाई लड़ने वाला एक मात्र गैर राजनीतिक हितेषी संगठन है जिस पर कर्मचारी भरोसा करके यूनियन मान्यता चुनाव में जबरदस्त वोटिंग कर एक मात्र एनआरएमयू को ही मान्यता दिलाने का कार्य करेगा। उक्त वक्तव्य देते हुए नरमू मुरादाबाद मंडल के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 4/5/6 दिसंबर को रेलवे की यूनियन के मान्यता चुनाव में पूरे देश के 13 लाख से अधिक कर्मचारी अपने मत का प्रयोग कर अपनी पसंद की यूनियन चुनने का काम करेंगे।
इस समय यूनियन का चुनाव प्रचार चरम पर है। मुरादाबाद में पूरे मंडल की नरमू की एक विशाल सभा व रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए शाहजहांपुर के सैकड़ों कर्मचारियों का रैला प्रस्थान कर रहा है। कर्मचारियों के रुख को देखते हुए प्रतीत होता है कि कर्मचारियों ने एक मात्र संगठन नरमू को चुनने का मन बना लिया है। प्रस्थान से पूर्व सभी ने जोरदार नारों के साथ शाहजहांपुर प्लेटफार्म पर भी रैली निकाली। शाखा अध्यक्ष रामोतार शर्मा, शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना के नेतृत्व में शाहजहांपुर से प्रस्थान करने वाले मुख्य रूप से अनिल कुमार, कौशल, सुनील तिवारी, अवनीत, सुनील, चंदा, जितेंद्र नेता, राजीव, निरंजन, धनपाल, आशीष, राजीव कुमार, उत्तम, मोहम्मद अशरफ, मोहसिन आदि मौजूद रहे।

