साइकिल पाकर विद्यार्थी हुए खुश, अब समय के पहले पहुंचेंगे स्कूल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

साइकिल पाकर विद्यार्थी हुए खुश, अब समय के पहले पहुंचेंगे स्कूल | New India Times

मेघनगर विकासखंड के रंभापुर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की योजना अनुसार कक्षा नौ वीं छटी में अध्यनरत एवं दूरी अनुसार पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।

जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत शासकीय उमावि में शासन के निर्धारित मापदंड अनुसार कलेक्टर नेहा मीना जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान सहायक आयुक्त श्रीमती निशा मेहरा के मार्गदर्शन में विद्यालय संविधान सप्ताह अंतर्गत शपथ निबंध प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं संचालित के साथ साइकिल वितरण कार्यक्रम प्राचार्य व खंड शिक्षा अधिकारी एन एस नायक की अध्यक्षता संपन्न हुआ।

नायक ने विद्यार्थियों को जनजातीय कार्य विभाग की छात्र हित योजनाओं सहित संविधान के मूल अधिकार कर्तव्यों विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की महत्ता भी बताई।

आयोजन में स्थानीय पालक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें ‌
सायकल पाकर छात्रों के चेहरे खिले। आयोजन में विद्यालय प्रभारी शिक्षक मनोज पाल, अमरसिंह टगरिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.