ब्रह्मलीन महंत 1008 गंगागिरी हैंडल बाबा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ब्रह्मलीन महंत 1008 गंगागिरी हैंडल बाबा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न | New India Times

ब्रह्मलीन महंत 1008 गंगागिरी हैंडल बाबा की मूर्ति स्थापना के चार दिवसीय उत्सव के अन्तिम दिन विशाल भंडारा आज लक्ष्मी माता मन्दिर मे पूजन अर्चना के बाद खेल परिसर के मैदान मे संपन्न हुआ। समाज सेवी वीरेंद्र चंदन, वार्ड पार्षद सोनाली वीरेंद्र चंदन ने बताया कि  ब्रह्मलीन हैंडल बाबा का लगाव समूचे क्षेत्र से रहा है।

उप नगर लालबाग में हैंडल बाबा के नाम और दिव्य चमत्कार से लालबाग वासी प्रसन्न रहकर मंदिर में मत्था टेकने आते थे। आज प्रातः चार बजे से साधु संतो भक्तो और श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था। प्रात: काल अभिषेक आरती के उपरांत कन्याओं के साथ साधु संतों के भोज के उपरांत विशाल भंडारा शुरु हुआ।

विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने युवा भाजपा नेता अमित मिश्रा एवं गजेंद्र पाटील, कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय रघुवंशी, अनिता अमर यादव निगम अध्यक्ष, रूद्रेश्वर एडोले, आशीष शुक्ला, पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा, नत्थू खमबायते, अजय जैन, अन्नू पाठक, मनोज सोनवाने सहित लगभग एक लाख लोगों भक्तों द्वारा महा प्रसादी ग्रहण की गई।

संतोष मिश्रा पत्रकार त्रिलोक जैन दिनेश जूनागढ़े, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुनील वाघे, श्री पंकज पवार, श्री आश्विन मोटे, श्री जगदीश दिवेकर, श्री पवन महाजन, श्री मनोज पाटील,श्री दिनेश सागरे, श्री नीतेश वर्मा, श्री राहुल यादव उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.