मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर जिला के थाना पुवायां के गांव फत्तेपुर बुजुर्ग में खेत की मेड में डंडे लगाने के दौरान विवाद हुआ जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले जिससे मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को मृतक के भाई घनश्याम निवासी ग्राम फत्तेपुर बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है।
आज सोमवार को राकेश सिंह प्रभारी निरीक्षक, उo निo सोमपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ विरु, अजीत, आलोक, रामलड़ैते को गिरफ़्तार कर फावड़ा, डंडा बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

