मध्य प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

मध्य प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा भोपाल के ज्योति टॉकीज चौराहा पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौक़े पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की जिला सचिव आरती शर्मा ने भोपाल शहर में हो रही दर्दनाक दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिसंबर महीने में मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ कई वीभत्स दुष्कर्म की घटनाएं घटी हैं।

कमला नगर के निजी स्कूलों में 3 साल की बच्ची के साथ टीचर ने दुष्कर्म किया वहीं कटारा हिल्स में 16 साल की बच्ची के साथ टीचर ने उसे धमकाते हुए कि वह उसे फेल कर देगा और उसके साथ दुष्कर्म किया इतना ही नहीं भोपाल के शाहजहानाबाद क्षेत्र में वाजपई नगर में एक मल्टी में रहने वाले परिवार की बच्ची 3 दिन से लापता थी कल उसकी ही मल्टी में उसकी लाश मिली है।

इस मल्टी में रहने वाला आरोपी उस बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप कर गला दबाकर हत्या कर दी  यह सारी घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही है एक सभ्य समाज में इस तरीके की घटनाएं होना बहुत ही चिंता की बात है और प्रदेश सरकार ऐसी भयावह घटनाओं के अपराधियों को सख्त कठोर और उदाहरण मूलक सजा नहीं दे रही है।

जिसका नतीजा हम रोज अखबारों में देख रहे हैं हर दिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है प्रदेश में इन घटनाओं के पीछे होने वाले कारण पोर्न साइट फिल्में, पोर्न वीडियो, नशा, शराब, ड्रग्स गांजा अफीम सभी प्रकार के नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है। शाहजहानाबाद क्षेत्र की जिस मल्टी में 5 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या की घटना हुई है उस मल्टी में अवैध रूप से नशे का कारोबार चलता है महिला सुरक्षा की  बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा में  विफल रही है।

इसका जीता जागता सबूत है शाहजहानाबाद की घटना में पिछले तीन दिनों से  200 पुलिस की टीम होने के बाद भी बच्ची को ढूंढा नहीं जा सका यदि पुलिस प्रशासन इस गंभीर घटना को गंभीरता के साथ बच्ची को ढूंढता तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी हमारे प्रदेश में और प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक  महीने की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिला भी सुरक्षित नहीं है।

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन प्रदेश सरकार से मांग करती है कि दुष्कर्म के अपराधियों को फास्ट्रेक कोड के तहत दुष्कर्म की भयावह घटनाओं में सख्त और तुरंत कार्यवाही करे और आरोपी को उदाहरणमूलक सजा दे। इस के साथ प्रदेश भर में शराब नशा ड्रग्स,गांजा,अफीम जैसे तमाम नशे और पोर्न साइट, पोर्न वीडियो पर रोक लगाई जाए। भोपाल शहर के स्कूलों में महिला सुरक्षा कमेटीया बनाई जाए। बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए वर्मा कमीशन की सिफारिश को तुरंत लागू किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.