भ्रष्टाचार हुआ तो विभागीय मंत्री भी होंगे जिम्मेदार: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​भ्रष्टाचार हुआ तो विभागीय मंत्री भी होंगे जिम्मेदार: शिवराज सिंह चौहान | New India Timesमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में सभी मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभाग प्रमुखों की संयुक्त बैठक में नए वर्ष की प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए विभागों की प्राथमिकताएं तय करने के निर्देश दिए। ​​भ्रष्टाचार हुआ तो विभागीय मंत्री भी होंगे जिम्मेदार: शिवराज सिंह चौहान | New India Timesमुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष है। इस वर्ष प्रदेश सहित पूरे देश में एक नए वातावरण का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत के कायाकल्प का अभियान शुरू किया है। मध्यप्रदेश इसमें हरसंभव योगदान देगा। उन्होंने कहा कि सुशासन, विकास और जन-कल्याण पर फोकस किया जाएगा। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर और किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर विभागीय मंत्री को भी जिम्मेदार माना जायेगा। भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेगी। चेतावनी के बाद भी भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जायेगा।भ्रष्टाचार हुआ तो विभागीय मंत्री भी होंगे जिम्मेदार: शिवराज सिंह चौहान | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.