मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता के लिए दिनांक 6/6/2024 को जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग बुरहानपुर के द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुरा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आयु वर्ग के साथ-साथ गर्भवती माता के लिए मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए गर्भवती माता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए भी जागृत किया गया।
इसके अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मनहित ऐप एवं टेली मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम (14416) टोल फ्री नंबर 24 घंटे अवेलेबल स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। मनहित एप डाउनलोड कर, टेली मानस स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम टोल फ्री नंबर 14416 मोबाइल में सेव किया गया। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित पंपलेट भी बांटे गए।कार्यक्रम का उद्देश्य सभी जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य के लिए समर्थन के साथ-साथ जागरूकता फैलाना है एवं गर्भवती माता के लिए मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता को प्राथमिकता देना है।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग बुरहानपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर देवेंद्र झडानिया, डॉक्टर पुष्पेंद्र जागले मेडिकल ऑफिसर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुरा, श्रीमती सीमा डेविड नर्सिंग ऑफिसर इंचार्ज मनकक्ष विभाग, श्रीमती सोनाली मौर्य नर्सिंग ऑफिसर दौलतपुरा, श्रीमती कुसमिला बानकर नर्सिंग ऑफिसर दौलतपुर, कुमारी प्रतीक्षा मसराम नर्सिंग ऑफिसर दौलतपुरा, श्रीमती छाया विनोद चौधरी आशा कार्यकर्ता दौलतपुरा, श्रीमती ममता पासी आशा कार्यकर्ता दौलतपुरा, श्रीमती संगीता महाजन सपोर्टिंग स्टाफ के साथ अधिक संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।
