उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में हत्या की सनसनीखेज वारदात;  एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश बरामद, मरने वालों में औरतें और बच्चे भी शामिल | New India Times

अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT; ​उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में हत्या की सनसनीखेज वारदात;  एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश बरामद, मरने वालों में औरतें और बच्चे भी शामिल | New India Timesउत्तर प्रदेश में एक बार फिर महाराष्ट्र के थाना शहर जैसी हत्या की वारदात सामने आयी है।यहां भी परिवार के औरतों और बच्चों की हत्या के साथ ही घर का मुखिया फाँसी पर झूलता हुआ पाया गया है और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका बेहोशी की हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठीक ऐसी ही घटना कुछ महीनों पहले महाराष्ट्र के थाना जिला के कासरवडवली में  सामने आई थी।​उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में हत्या की सनसनीखेज वारदात;  एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश बरामद, मरने वालों में औरतें और बच्चे भी शामिल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिला के थाना शुकुल बाज़ार अंतर्गत महोना पश्चिम में एक ही परिवार के 11 लोगों की हत्या कर दी गई है और घर का मुखिया फाँसी पर झूलता हुआ पाया गया है जब मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिस का इलाज चल रहा है।  मरने वालों में 6 बच्चे शामिल हैं। इलाके में इतनी बड़ी घटना पहले कभी नहीं हुई थी। डीआईजी और बाकी फोर्स मौके पर पहुंच चुकी हैं। ग्रामीण इस बात की भी आशंका जता रहे हैं परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उनका गला काट डाला और उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी है।​उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में हत्या की सनसनीखेज वारदात;  एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश बरामद, मरने वालों में औरतें और बच्चे भी शामिल | New India Timesपरिवार में एकमात्र उसकी पत्नी को बेहोशी की हालत में सी एच सी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आते ही मामले की वजह खुलने की उम्मीद है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक जमालुद्दीन बैटरी का काम करता था। मरने वालों में 2 बच्चे उसके भाई के हैं और बाकी जमालुद्दीन के हैं। ​

मरने वालों के नाम हैं-

जमालुद्दीन (40), मरियम (क्लास 4), सानिया (क्लास 2), उज्याबानो (2 साल), अफ्रीनबानो (18 साल), महक (7 साल), हुसैना, तबस्सुम (35), कमरुद्दीन (19), जाहिदा बानो पत्नी जमालू (40), राबीनबानो (16)।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.