राज्यपाल द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौड़ को किया गया सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी समोराह का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, (पुरानी विधान सभा) भोपाल में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार राज्यपाल की उपस्थित में प्रदाय किये गए।
पुरस्कार हेतु झाबुआ जिले का चयन भी किया गया था। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर को आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में महिलाओं को मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में शिक्षित एवं जागरूक करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.