रहली के होंडा एजेन्सी संचालक भूपेन्द्र पड़रिया द्वारा मोटरसाइकिल की कीमत चार गुना बसूसने के खिलाफ थाने पहुंचे पीड़ित लोग | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

रहली के होंडा एजेन्सी संचालक भूपेन्द्र पड़रिया द्वारा मोटरसाइकिल की कीमत चार गुना बसूसने के खिलाफ थाने पहुंचे पीड़ित लोग | New India Times

नोरादेही अभ्यारण के अंतर्गत आने वाली भूमि को विस्थापन में उस जमीन से रहवासी परिवारों को ग्रामीणजनों को मुआवजा देकर हटाने की कार्यवाही की थी तो उन ग्रामीण परिवारों में से मुआवजा लेने वालों में से 4 लोग ने उसी समय रहली होंडा एजेंसी जाकर मोटर साईकिले खरीद ली थी और मोटर साइकिल शोरूम के संचालक भूपेंद्र पड़रिया ने विस्थापित हुए 4 लोगों को बड़ी बड़ी बातें देकर सिर्फ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर मात्र 250 रूपये में नई मोटरसाइकिल गाड़िया दे दी थी जिनकी बाकी कीमत धीरे धीरे जमा करने का आश्वासन दिया था। मगर करीब सात साल होने के उपरांत अब एक एक मोटर साईकिल की कीमत 4 लाख के हिसाब से पैसे की मांग की जा रही है और डराया धमकाया जा रहा है। जिसके बाद दिन गुरुवार को पीड़ित 4 लोगों ने सामूहिक रूप से देवरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई जिसमें बताया गया की में गौतम यादव पिता इमरत यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जामुन झिरी का रहने वाला हुं मैंने करीब 5-6 साल पहले पड़रिया होंडा एजेंसी रहली से होंडा कंपनी की डिरीम गाड़ी लिया था आज दिनांक 11/01/2024 को करीव दोपहर 2 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति आया उसने कहा की में होंडा कंपनी से हुं तुम्हारी जो मोटर साईकिल है उसकी किस्तें बकाया है तो मैंने उससे पूछा कितने चुकाने पड़ेंगे तो उसने कहा 4 लाख का पेमेंट है जल्दी चुकाओ नहीं तो घर का सामान कुर्की कर दिया जाएगा और तरह तरह की धमकिया देने लगा मैंने मुहल्ले में पता किया तो वह एजेंट कल्याण पिता बैजनाथ यादव, लक्ष्मण पिता भगवानदास यादव, सोने सिंह पिता रूपसींग के यहां भी एजेंसी से गाड़ी लिए जाने गए थे और वही बाते उन सब से भी कही थी फिर सभी पीड़ित लोगों ने थाने आकर रिपोर्ट करवाने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.