सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है: डॉ संदीप द्विवेदी | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है: डॉ संदीप द्विवेदी | New India Times

शासन की मंशा के अनुसार सीएचसी इटवा की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाना तथा क्षेत्रीय लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक सुचारू रूप से पहुंचाया जा रहा है।
उक्त बातें सीएचसी अधीक्षक इटवा डॉक्टर संदीप द्विवेदी ने गुरूवार को एक भेंटवार्ता में कही है। उन्होंने आगे बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। साफ सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, एच.आई.वी./एड्स, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, टीकाकरण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र के सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.