ग्राम पंचायत पिपरा छंगत में आयोजित की गयी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

ग्राम पंचायत पिपरा छंगत में आयोजित की गयी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम | New India Times

इटवा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरा छंगत में गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की उपलब्धियां बतायी गयी और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया गया। नोडल अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय कुमार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत में चार करोड़ लोगों को आवास मिल चुका है। हर गरीब के पास अपना पक्का मकान होने का सपना मोदी और योगी सरकार ने आवास देकर पूरा किया है। हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि भारत को विकसित देश बनाएं।
इसी कडी में सचिव विजय पाल ने कहा कि हर व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता, आयुष्मान भारत योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम स्वामित्व योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि आदि का लाभ सभी पात्रों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के 12 करोड़ परिवारों को शौचालय, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में करीब 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया गया है। इसके साथ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजना की जानकारी और लाभ दिया गया। यहां विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.