पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने मध्यप्रदेश के पुलिस थानों के डिजिटल मैप का किया लोकार्पण | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​​पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने मध्यप्रदेश के पुलिस थानों के डिजिटल मैप का किया लोकार्पण | New India Timesपुलिस दूरसंचार मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा रेडियो शाखा के 127 पुलिस कर्मियों को सिंहस्थ ज्योति मेडल तथा डायल-100 सेवा के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस एवं BVG स्टाफ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए तथा मध्यप्रदेश के पुलिस थानों की सीमा एवं थाना क्षेत्राधिकार का डिजिटल सेटेलाईट मैप का लोकार्पण किया गया। थानों के सीमा का डिजिटल मैप पुलिस दूरसंचार संगठन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नॉलॉजी (MAP-COST) के सहयोग से देश में प्रथम बार तैयार किया किया गया है । इस मैप में प्रदेश के सभी 945 थानों के क्षेत्रों का सेटेलाईट इन्फोर्मेशन तैयार कर फीड की जा चुकी है। श्री शुक्ला भोपाल ज़ोन के पुलिस महनिरीक्षक श्री योगेश चौधरी एवं होशंगाबाद ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री रवि कुमार गुप्ता को उनके ज़ोन के डिजिटल मैप प्रदान किए।​

मध्यप्रदेश पुलिस CUG पोर्टल का किया शुभारंभ

श्री शुक्ला द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के CUG पोर्टल का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस में लगभग 80 हज़ार CUG सिम वितरित है। इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के CUG नम्बर उपलब्ध रहेंगे तथा इनके एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण एवं सेवानिवृति के समय प्रबंधन में सुविधा होगी । 

127 पुलिस कर्मियों को सिंहस्थ ज्योति मेडल, एवं डायल-100 सेवा के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान के लिए 37 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।​​पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने मध्यप्रदेश के पुलिस थानों के डिजिटल मैप का किया लोकार्पण | New India Timesश्री शुक्ला द्वारा सिंहस्थ-2016 में उत्कृष्ट सेवा के लिए 127 पुलिस कर्मियों को सिंहस्थ ज्योति मेडल प्रशस्ति प्रदान कर पुरस्कृत किया गया तथा डायल-100 के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमति मोनिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डायल-100 श्री अमित सक्सेना, पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्रीमति नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमति प्रांजलि शुक्ला , पुलिस अधीक्षक (रेडियो) डायल-100 श्री बी.एम.शाक्य एवं राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम में कार्यरत 32 अन्य पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।​श्री शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की दूरसंचार शाखा विभाग का नर्व सेन्टर है। यह शाखा मध्यप्रदेश का तकनीकी उन्नयन (Technology Upgradation) के काम को बखूबी अंजाम दे रही है । डायल-100 सेवा की स्वीकार्यता एवं लोकप्रियता जिस प्रकार प्रदेश के जनसामान्य के बीच बढ़ी है उसे किसी भी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है । डायल-100 से अपराधों में कमी आई है एवं डायल-100 में प्राप्त सूचनाओं के डाटा का अध्ययन करके अपराधों की रोकथाम हेतु पूर्व से तैयारी में प्रयोग किए जाने के प्रयास किए जाएंगे । कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित विशेष पुलिस महानिदेशक (पुलिस सुधार) श्री मैथिली शरण गुप्त , विशेष पुलिस महानिदेशक (लोकायुक्त) श्री अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एस.ए.एफ.) श्री के . एन . तिवारी , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (E.O.W.) श्री विजय यादव , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (स्टेट प्लानिंग कमीशन) श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) श्री अन्वेष मंगलम , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.जे.के.) श्री एस एल थाओसेन , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पुलिस अकादमी भौंरी) श्री सुशोवन बैनर्जी , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्रीमति अनुराधा शंकर सिंह , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (शिकायत) श्री के टी वाइफे , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (SCRB) श्री आदर्श कटियार , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विजलेंस) श्री डी श्रीनिवास राव , पुलिस महानिरीक्षक(प्रशासन) श्रीमति मीनाक्षी शर्मा , पुलिस महानिरीक्षक (ज़ोन भोपाल ) श्री योगेश चौधरी , पुलिस महानिरीक्षक (ज़ोन होशंगाबाद) श्री रवि कुमार गुप्ता ,उप महानिरीक्षक भोपाल (शहर) श्री संतोष कुमार सिंह , उप महानिरीक्षक भोपाल (ग्रामीण) श्री के बी शर्मा , उप महानिरीक्षक भोपाल (CID) श्री अविनाश शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री चंद्रशेखर सोलंकी उपस्थित रहे । श्री महेश शुक्ला प्रबंधक BSNL भोपाल व डा. नवीन चन्द्रा महानिदेशक (MP COUNCIL OF SCIENCE & TECHNOLOGY ) एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

By nit

2 thoughts on “पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने मध्यप्रदेश के पुलिस थानों के डिजिटल मैप का किया लोकार्पण”
  1. प्रति,
    पुलिस महानिदेशक महोदय (म.प्र.)
    पुलिस की लापरवाही

    विषय -पुलिस थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र। रतलाम के अपराध क्र.796/17 धारा 306 सहपाठित 34 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र विरुद्ध राजेन्द्र सिंह आदि में विवेचक श्री विजय सागरिया द्वारा डॉ.वर्षा कुरिल जिला चिकित्सालय रतलाम को बचाने एवं मृतक संजय दास का मोबाईल जप्त न करने के संबंध में।

    महोदय,

    निवेदन है कि मैने संजय दास बैरागी की मौत के 11 दिन के कार्यक्रम के बाद थाना औद्योगिक क्षेत्र में जाकर विवेचक विजय सागरिया साहब को मोबाईल गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाने का आवेदन दिया और पूछा कि सर कुछ पता चला संजय की मौत का कारण तो सर ने मुझे समझाते हुए बोला कि कार्यवाही चल रही है फिर मैं 4-5 बार थाने गया सर मुझे समझाकर भेज देते फिर मैने दिनांक 22/08/2017 को वरिष्ठ अधिकारी डी.आई. जी., पुलिस अधीक्षक .,थाना प्रभारी, कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर कार्रवाही करने की गुहार लगाई लेकिन मेरी कोई कार्रवाही नहीं हुई फिर मैने सी.एम. हेल्प लाईन पर शिकायत की उसके बाद सागरीया साहब ने सुसाइड नोट में चार नाम थे राजेन्द्र सिंह, प्रहलाद, देवेंद्र ओर डॉ. वर्षा कुरिल लेकिन सागरीया साहब ने दिनांक 20/12/2017 को एफ.आई.आर. लिखी जिसमें डॉ. वर्षा कुरिल को लिया गया उसके बाद मैने न्याय के लिए डी. आई. जी. साहब पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी को शपथ पत्र देकर कार्रवाही करने की मांग की लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी कई दिन बितने के बाद मेरा भाई एक वासट्प ग्रुप में मेम्बर था जो दिनांक 17/01/2018 को (left) हुआ फिर मैने एक आवेदन थाना प्रभारी ओर साईबर सेल के नाम लिखा ओर मे औद्योगिक क्षेत्र थाने में गया सागरीया साहब को आवेदन दिया सील लगाने को कहा सर ने मना कर दिया ओर बोला हम साईबर सेल से जाँच करवाते हैं मै फिर मैं दो दिन बाद गया सागरीया साहब ने स्टेली जवाब दिया जिससे मेरा मन बहुत आहित हुआ फिर मैं खुद साईबर सेल गया और वहाँ मैं वहाँ अपने आँसू नहीं रोक पाया फिर सर को पूरी बात बताई जहां से मुझे पता चला कि मेरे भाई संजय दास का मोबाईल घटना स्थल से चालू हालत में अर्मत सागर कालोनी ओर बाबुस वाटर पार्क गया ओर वहां बंद हो गया फिर 7 दिन बाद दिनांक 24/07/2018 को मोबाईल चालू हुआ ये बात सागरीया साहब ने मुझे नहीं बताई और उसमें 4 अननोन नंबर की सीम डाली गई और किसी से बात भी हुई थी और साईबर सेल वाले सर ने सागरीया साहब को फोन कर मोबाईल न ढूढने का कारण भी पूछा उसके बाद सागरीया साहब को मोबाईल मिल गया और वो मोबाइल मुझे देने के लिए फोन लगाया मैने नहीं लिया ओर कोर्ट में देने को कह दिया फिर सागरीया साहब एक दिन जिला चिकित्सालय में मोबाईल लेकर आये जहाँ मैं (वार्ड बाय) के पद पर कार्य करता हूं मैने सर को मना कर दिया और न्यायालय में देने को कहा तो सर मुझसे नाराज हो गए उसके बाद 07/06/2018 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से फोन नंबर 7000364211 से फोन आया कि आपका मोबाइल मिल गया है आकर ले जाओ जिसकी रेकॉर्डिंग मेरे पास उपलब्ध है।
    उसके बाद ये आवेदन लेकर में (गौरव तिवारी) सर नवागत पुलिस अधीक्षक साहब के पास गया दिनांक 30/07/18 को सर ने सागरीया साहब को फोन कर मेरा आवेदन पढकर बताया फिर s.p.महोदय ने मुझे थाने जाकर मोबाईल की जानकारी लेने को कहा में औद्योगिक छैत्र थाने गया सागरीया साहब से मिला साहब ने मुझे मोबाईल ओर उसकी डिटेल कोर्ट में पेश कर दी है और सर ने कहा कि आपका केस कोर्ट में चल रहा है अब वही से करना जो भी करना हो फिर मैने वकील साहब द्वारा जानकारी निकाली तो मोबाइल कोर्ट में पेश ना होने की जानकारी दी

    टिप्पणी – सागरिया साहब द्वारा मेरे भाई के मोबाइल
    को कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया जा रहा है

    आवेदक
    राजु दास बैरागी
    ग्राम- बैडावन्या तह.खाचरोद
    जिला उज्जैन (म.प्र.)
    मो. 7024468774

  2. श्रीमान जी मै अप्रैल माह से अवकाश के लिए जिला डिंडोरी ऑफिस में ऑनलाइन आवेदन प्रेषित किया हूँ जो मेरे स्वयं के द्वारा पेश होने पर 7 दिवस अवकाश स्वीकृत हुआ था लेकिन आज तक उसके बाद 15 दिवस अवकाश के लिए 10- 12 आवेदन ऑनलाइन प्रेषित है फिर भी स्वीकृत नही किये जा रहा है अवकाश बाबू झरिया मेंम कहती बिना खर्च के काम नही होता है । सलाह दी जाए कि किया क्या जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.