स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर कहलगांव में चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार | New India Times

अतिश दीपंकर , पटना (बिहार), NIT; ​
स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर कहलगांव में चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार | New India Timesबिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में सोमवार देर शाम स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर कहलगांव भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार किया गया।​
स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर कहलगांव में चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार | New India Timesइस अभियान में लोगों से अपील की गई कि चाइनीज वस्तुओं का उपयोग न करें। इन लोगों ने अपने – अपने हाथों में पोस्टर भी लिए हुए थे जिसमें लिखा हुआ था कि, चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर अपना राष्ट्रीय दायित्व निभाए , चाइनीज बाय-बाय।

चीन के खिलाफ चलाये जा रहे स्वदेशी अभियान में लोगों से सहयोग की अपील की गई। इस अभियान में महिला मोर्चा के सदस्यों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.