कमलनाथ की जगह मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष एवं हेमंत कटारे को मिली उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कमलनाथ की जगह मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष एवं हेमंत कटारे को मिली उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी | New India Times

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है वहीं चौथी बार के विधायक उमन सिंगर को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है जबकि भिंड के अटैर से विधायक हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने इस चुनाव में शिवराज सरकार में मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को हराया था। नवंबर 1973 में जन्मे जीतू पटवारी पहली बार 2013 में राऊ विधानसभा से विधायक बने थे। वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी रह चुके हैं। इससे पहले वह मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे उन्होंने 2018 में राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता लेकिन तीसरी बार 2023 की विधानसभा चुनाव में पटवारी को हर का सामना करना पड़ा है। वह प्रदेश में 2018 में प्रदेश की सरकार बनने पर उच्च शिक्षा, युवा और खेल मामलों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उमंग सिंघर उम्र 48 शिक्षा ग्रेजुएट गंधवानी से चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे, दो बार लोकसभा प्रत्याशी रहे और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं।वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। इस बार वे 22119 वोटों से विधानसभा चुनाव जीते हैं‌। वह चौथी बार के विधायक हैं। हेमंत कटारे उम्र 38 वर्ष शिक्षा ग्रेजुएट पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। अटेर सीट से 2013 में विधायक बने, 2018 का चुनाव हारे पिता की सीट से चार बार से विधायक और मध्य प्रदेश कांग्रेस में गृहमंत्री रहे हैं। इस बार वे शिवराज सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया को हराकर विधायक बने हैं।

कमलनाथ की जगह मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष एवं हेमंत कटारे को मिली उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी | New India Times

आदिवासी उमंग सिंगार धार जिले के गंधवानी सीट से विधायक हैं, वह आदिवासी वर्ग से आते हैं। उमंग सिंगार भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री रही जमुना देवी के भतीजे हैं। ब्राह्मण हेमंत कटारे भिंड जिले के हैटर विधानसभा सीट से विधायक हैं, वह ब्राह्मण क से आते हैं उनके दिवंगत पिता सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.