भिवंडी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल को लेकर केयर फाउन्डेशन व अल हमद एजुकेशन ट्रस्ट ने मनपा आयुक्त अजय वैद्य, उपायुक्त दीपक झिंझाड का किया सत्कार | New India Times

दानिश आज़मी, भिवंडी/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भिवंडी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल को लेकर केयर फाउन्डेशन व अल हमद एजुकेशन ट्रस्ट ने मनपा आयुक्त अजय वैद्य, उपायुक्त दीपक झिंझाड का किया सत्कार | New India Times

भिवंडी मनपा इलाके में सड़कों पर होने वाले अवैध अतिक्रमण से पूरे शहर को मुक्त बनाने को लेकर मनपा आयुक्त अजय वैद्य के सख्त फैसले का असर अब पूरे शहर में दिखने लगा है। शहर के तीन बत्ती समेत पांचों प्रभाग समिति में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के काम जोर शोर जारी हैं। आयुक्त के इस सराहनीय कदम को लेकर गैबीनगर स्थित सलाहुद्दीन अय्यूबी स्कूल के हाल में शुक्रवार शाम केयर फाउन्डेशन व अल हमद एजुकेशन ट्रस्ट ने मनपा आयुक्त अजय वैद्य, उपायुक्त मुख्यालय दीपक झिंझाड का सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शहर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कुंभार, मनपा के पांचों प्रभाग के कंट्रोलिंग ऑफिसर राजू वरलीकर, जलीस आज़मी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे। दोनों संस्था के अध्यक्ष गुलाम खान, अमीरूल हसन ने मनपा आयुक्त और डिप्टी कमिश्नर को पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भिवंडी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की पहल को लेकर केयर फाउन्डेशन व अल हमद एजुकेशन ट्रस्ट ने मनपा आयुक्त अजय वैद्य, उपायुक्त दीपक झिंझाड का किया सत्कार | New India Times

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनपा आयुक्त अजय वैद्य ने कहा कि शहर के नागरिक ऊर्जावान और मिलनसार हैं, यह शहर भौगोलिक दृष्टि से एक समृद्ध शहर है। यहां नदी, महामार्ग, लाजिस्टिक गोदाम, पावर लूम, उर्वरक जमीन सब कुछ मौजूद है लेकिन अन्य शहरों की तुलना में जो विकास होना चाहिए था वो नहीं हो सका, उसके लिए वो आने के बाद से प्रयत्न कर रहे हैं। शहर की साफ़ – सफाई, अच्छी सड़क, पेय जल नागरिकों का अधिकार है वो उसकी पूर्ति करने के हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते देर रात तक सभी को काम करना पड़ता है उस कारण भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में भविष्य की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि काम वारी नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने का एक योजना मनपा तैयार कर रही है जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाओं के साथ बोटिंग करने और उससे आनंदित मय वातावरण तैयार करने समेत विभिन्न योजनाओं को अमल में लाने का प्लान है जिसको अभी गुप्त रखा गया, समय आने पर सब को मालूम होगा। सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध अतिक्रमण ने शहर नागरिकों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी कर रखी है। अतिक्रमण करने वालों और अवैध निर्माण को लेकर मनपा प्रशासन गम्भीरता से लिए हुए है उसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनपा सुविधाओं को उठाने लिए नागरिकों को भी अपने कर्तव्य पूरे करने चाहिए। समय पर टैक्स जमा नहीं होने के कारण मनपा को आर्थिक रूप से काफी दिक्कत होती है, विकास के हर कार्य में पैसा लगता है वो तभी सम्भव है जब टैक्स की रकम समय पर मनपा के खजाने में आए, मगर भिवंडी में अप्रेल से लेकर दिसंबर तक टैक्स न के बराबर नागरिक भरते हैं और मार्च के महीने का लोगों को अभय योजना का इन्तेज़ार रहता है। उसके बाद भी पूरा टैक्स मनपा में नहीं आता है। मनपा के बकाया 5 सौ करोड़ के साथ पार पहुँच चुका है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वो अभय योजना देने वाले नहीं थे मगर अधिकारियों के कहने पर दो बार अभय योजना लागू किया है। नागरिक समय पर टैक्स अदा कर दें नहीं तो कार्रवाई के तैयार रहें।उपयुक्त मुख्यालय दीपक झिंझाड ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों संस्था ने एक अच्छा पहल किया इससे नागरिकों को मनपा प्रशासन को एक दूसरे से जुड़ने और नागरिक समस्याओं को नजदीक से समझने का मौका मिलेगा और मनपा सुझाव और समस्याओं के निराकरण करने में मदद मिलेगी, मनपा के काम काज के तौर तरीकों अधिकारियों कर्मचारियों की जिम्मेदारी और नागरिकों के कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहर को एक विकसित शहर बनाने के लिए आवश्यकता पर जोर देते हुए मनपा खाली तिजोरी का जिक्र करते हुए बताया कि जीएसटी कलेक्शन पर मिलने वाले अनुदान पर मनपा का काम चल रहा है। मनपा को समृद्ध बनाने में नागरिकों का अहम योगदान होता है। टैक्स समय से अदा करने से विकास योजना प्रभावित नहीं होती हैं और उसे समय से पूरा करने में बल मिलता है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि समय पर टैक्स अदा करें और अपने आसपास गंदगी को रोकें जिससे शहर स्वच्छ और समृद्ध दोनों होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.