बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन | New India Times

जनपद बागपत में पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। कांग्रेस नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जाहिद कुरैशी ने बताया कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। बताया कि पंड़ित नेहरू एक सम्पन्न परिवार से थे और देशभक्ति उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। कहा कि पंड़ित नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज लंदन से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। कहा कि उस दौर में उन्होंने जो पढ़ाई की थी वे चाहते तो अपना जीवन ऐश और आराम से गुजार सकते थे, लेकिन वे अंग्रेजों द्वारा देशवासियों पर किये जा रहे अत्याचारों से दुःखी थे।

उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत आकर देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के विरूद्ध अनेकों आंदोलनों में भाग लिया। बताया कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जी की देशभक्ति की भावना, उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता, उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनको आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री चुना गया। कहा कि जिस समय वे देश के प्रधानमंत्री बने उस समय देश की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। पंड़ित नेहरू अदमय साहस के व्यक्ति थे। उन्होंने देश के आजाद होने के बाद विध्वंसक दौर में भी अनगिनत रचनात्मक कार्य किए। उनके कार्यकाल में देश की विभिन्न रियासतों को भारत में मिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया। कहा कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। कहा कि वे ऊॅच-नीच, जात-पात, छोड़े-बड़े में भेदभाव नहीं करते थे। कहा कि वे सभी धर्मों का समान आदर करते थे। इस अवसर पर सोनू आढ़ती, नईम, रहीसू आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article