मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुरानी कहावत है कि मोहब्बत, सियासत और जंग में सब कुछ जायज़ है। सियासत के खेल में खतरों के खिलाड़ी जोड़-तोड़ के राजनीति के ज़रिए अपना लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में आरोप प्रत्यारोप के साथ एक दूसरे को तोड़ने और समर्थन हासिल करने की राजनीति चल रही है। पूर्व में आप पार्टी के कुछ राजनेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया उसके बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने समर्थन दिया। अब बुरहानपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को एमआईएम पार्षद रफीक टेलर ने बैरी मैदान नुक्कड़ सभा के स्टेट पर अपना संपूर्ण समर्थन किया जिसके चलते कलीम पहलवान, राकेश खत्री, शाहिद ब॑दा, प्रखर वक्ता मोइन अंसारी ने रफीक टेलर को फूल माला पहनकर समर्थन प्राप्त किया। कुछ ही देर बाद बुरहानपुर नगर निगम में एआईएमआईएम वार्ड नंबर 02 के पार्षद रफीक़ टेलर ने पलटी मारते हुए एमआईएम जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ज़हीर उद्दीन शेख़ की मौजूदगी में ऐलान किया के कुछ नाराजगी की वजह से मैं कांग्रेस को समर्थन दे दिया था। अब एमआईएम प्रत्याशी नफीस मंशा खान के समर्थन में हैं।

04 कांग्रेस पार्षदों ने फिर एमआईएम को दिया समर्थन
देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त समाचारों के अनुसार गत दिनों 4 कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्रसिंह का समर्थन करने की बात कही थी जिसे कांग्रेस द्वारा बड़े व्यापक स्तर पर उठाया गया था, अब वही पार्षद गण धीरे धीरे एमआईएम में वापसी करने लगे हैं। इस कड़ी में आज़ाद वार्ड के पार्षद आसिफ़ खान, शिकारपुरा वार्ड के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट फरीद शाह ने एआईएमआईएम के मंच पर आकर एमआईएम उम्मीदवार नफीस मंशा खान को अपना समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है। सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के कुछ अल्पसंख्यक नेताओं पर व्यापक रूप से लांछन लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से हालिया चुनाव के परिपेक्ष में संबंधों में सद व्यवहार रखने की अपील की है। बावजूद इसके ओजस्वी अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता से एमआईएम को समर्थन देने की अपेक्षा की जा रही है।
