रालाेद के नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर ने पूर्व प्रधानमन्त्री किसान मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

रालाेद के नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर ने पूर्व प्रधानमन्त्री किसान मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद | New India Times

आज जिला कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रीय लोक दल के नव मनोनीत युवा जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर मथुरा के नेतृत्व में विशाल जनसैलाब व हजारों युवाओं के साथ पूर्व प्रधानमन्त्री किसान मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया, उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के बताये गये रास्तों पर चलने का संकल्प के बाद राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद चौधरी जयन्त जी के निर्देशन में पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा तथा जनपद के युवाओं को पार्टी से जोड़ने काम करूंगा, आगामी लोकसभा के चुनाव में बूथ कमेटियां गठित कर युवाओं की जिम्मेदारी नियत करने का कार्य किया जायेगा साथ ही राष्ट्रीय लोक दल के जिलाअध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर जी ने कहा की सभी जाति व वर्ग का ध्यान रखा गया है, समरसता कार्यक्रम के अनुसार विशेषकर युवा नेता अमित गुर्जर को उचित स्थान मिला है।

राष्ट्रीय लोकदल अब आने वाले लोकसभा के चुनावों के लिए कमर कस चुका है। अब आगे की रणनीति में पूरे ज़िले को विभिन्न सेक्टरों में बाँटा जाएगा उसके उपरांत सेक्टर प्रभारी बनाकर प्रत्येक सेक्टर पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जायेंगी। साथ ही बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। उसके लिए एक ज़िले पर बूथ समन्वय कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसकी हर सप्ताह में एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाया करेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय किसान व मज़दूरों, युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोका किया गया है। अग्निवीर को शहीद का दर्जा न मिल पाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

मुख्य रूप से उपस्थिति राजपाल सिंह भारंगर, अनूप चौधरी, बाबूलाल प्रमुख, रामरसपाल सिंह पौनिया, कुंवर नरेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, लक्ष्मण सिंह ऐडवोकेट, नारायन सिंह विप्लवि, हरवीर चौधरी, हेमराज गुर्जर, राजेश चौधरी वीरेंद्र गुर्जर नितिन गुर्जर राजू चौधरी राजू गुर्जर राकेश विनोद गुर्जर प्रताप सिंह रॉकी यादव जागेश्वर यादव रामेश्वर शर्मा संतोष पटेल यशवीर गुर्जर योगेश ठाकुर सत्येन्द्र ताऊ प्रमोद गुर्जर दिलीप तरुण यादव बनबारी गुर्जर विश्राम गुर्जर, मो0 वसीम माेजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article