मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत सेवा सदन महाविद्यालय शनवारा में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वहीं बस स्टैण्ड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं संस्थाओं/कार्यालयों में मतदान के लिए संकल्प लेते हुए शपथ भी ली जा रही है।
