विकास रथ आज 18 सितंबर 2023 को ग्राम खामला बलडी मंगरूल में करेगा भ्रमण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विकास रथ आज 18 सितंबर 2023 को ग्राम खामला बलडी मंगरूल में करेगा भ्रमण | New India Times

शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकास रथ बुरहानपुर विकासखण्ड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भ्रमण पर है। इसी तारतम्य में 17. 09. 2023 को विकास रथ ने खामनी, भावसा, जम्बूपानी का भ्रमण किया। जहां ग्रामीणों ने विकास रथ की एलईडी स्क्रीन पर चलाई जा रही शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की वीडियों फिल्म एवं योजनाओं की जानकारी देखी। विकास रथ ने विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विकास रथ आज 18 सितम्बर को ग्राम खामला, बलड़ी, मंगरूल का भ्रमण करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.