धूम-धाम के साथ निकाली गई भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा, विधायक ने बरसाए फूल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

धूम-धाम के साथ निकाली गई भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा, विधायक ने बरसाए फूल | New India Times

स्थानीय विश्वकर्मा समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। शाम को नगर के प्रमुख मार्गों पर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई।
नगर पालिका चौराहे पर विधायक हर्ष यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की एवं भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा नगर के बस स्टैंड पर पहुंची जहां भाजपा के किसान मोर्चा जिला महामंत्री संदीप जैन बबलू ने शोभायात्रा का स्वागत किया एवं भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इसके बाद शोभा यात्रा का समापन पृथ्वी वार्ड स्थित कार्यक्रम स्थल पर हुआ जहां भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज की महिलाएं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।

By nit