ग्राम बिलीडोज में करवाया गया सघन लार्वा सर्वे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

ग्राम बिलीडोज में करवाया गया सघन लार्वा सर्वे | New India Times

वर्षा ऋतु पश्चात वाहक रोग मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या इत्यादि के संभावित प्रसार को देखते हुए इनके बचाव तथा नियंत्रण हेतु ग्रामों में सघन लार्वा सर्वे कार्य किया जा रहा है। विकासखंड कल्याणपुरा के ग्राम बिलीडोज में प्रभारी मलेरिया निरीक्षक धनसिंह चौहान के सुपरवीजन में ग्राम की आशा कार्यकर्ता श्रीमती रविना भाबोर एवं सीएचओ श्रीमती निकिता कटारा द्वारा घर-घर जाकर लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे किया गया एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र की इंचार्ज सीएचओ से सम्पर्क कर ग्राम में बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा प्रभावित ग्राम में रोग प्रतिरोधक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सर्वे के दौरान मच्छर जन्य रोग परिस्थितियों का समाप्तिकरण किया गया एवं घरों में एक सप्ताह से अधिक जमा पानी से भरे कन्टेनर, पानी की टंकी, घरों में रखे पानी के बर्तनों, कूलर, सीमेंट की हौदी, घर की छतों पर जमा बेकार टायर, फूलदान, सीमेट एवं टंकी व अन्य पानी के कन्टेनर को खाली करवाया गया। लार्वा पाये जाने पर तत्काल कन्टेनरों में लार्वानाशक का छिड़काव किया गया। सर्वे के दौरान ग्राम में पाये गये बुखार रोगियों की जांच एवं उपचार भी किया गया ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.