रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों की सुरक्षा के लिए दिए हेल्मेट। त्योहारों पर हम विशेष जागरूकता अभियान चलाते हैं: विनोद दीक्षित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों की सुरक्षा के लिए दिए हेल्मेट। त्योहारों पर हम विशेष जागरूकता अभियान चलाते हैं: विनोद दीक्षित | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर चलाई गई अनोखी महिम, मुहिम के अंतर्गत बहनों के द्वारा राखी बांधते समय भाई की सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट करने का आवाह्न किया गया। आज रक्षाबंधन के अवसर पर हेलमेट सुरक्षा मुहिम में बड़ी संख्या में लड़कियां और महिला शामिल रहीं। जिन्होंने अपनी भाई की सुरक्षा के लिए अपने भाई को हेलमेट भेंट किये। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनकी बहन सरोज भारद्वाज ने राखी बांधते समय समाज को जागरूक करने के लिए हेलमेट भेंट किया।

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों की सुरक्षा के लिए दिए हेल्मेट। त्योहारों पर हम विशेष जागरूकता अभियान चलाते हैं: विनोद दीक्षित | New India Times

हमारे अभियान में शामिल होकर बहुत सारी महिलाओं में लड़कियों ने अपने भाइयों को उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट किए हैं क्योंकि टू व्हीलर चलाते समय 80% लोग हेलमेट ना लगाने से सिर की चोट के कारण मृत्यु हो जाती है किसी के साथ ऐसा न हो इसके लिए इस तरह के जागरूकता अभियान समय-समय समिति चलाती रही है। हेलमेट जागरूकता अभियान में सरोज भारद्वाज विनोद दीक्षित, शताक्षी दीक्षित कुलदीप शास्त्री, संध्या चौधरी प्रिंस चौधरी, छवि, निधि दोनों बहनों ने मनोज कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में भाइयों को राखी बांधते समय बहनों ने हेलमेट अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए भेंट करते हुए बहनों ने कहा हमारा भाई सुरक्षित है तो हम अगली बार भी राखी अपने भाई के साथ मनाएंगे अगर भाई नहीं रहेगा तो राखी हम किस बात के लिए मानेंगे इसलिए आज हमनें अपने भाई की सुरक्षा के लिए हेल्मेट भेंट करते हुए जागरूक किया है।

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों की सुरक्षा के लिए दिए हेल्मेट। त्योहारों पर हम विशेष जागरूकता अभियान चलाते हैं: विनोद दीक्षित | New India Times

संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारे हिंदू धर्म में दो त्यौहार ऐसे हैं जो सुरक्षा से संबंध रखते हैं पहला त्यौहार आज रक्षाबंधन का है दूसरा त्यौहार करवा चौथ का है इन त्योहारों पर हम लोग समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हर बार पिछले 12 वर्षों से अभियान चलाते हैं जिससे समाज में यातायात नियमों के जागरूकता आए और जनहानि ना हो इसके लिए हम लोग आगे भी प्रयास समिति की तरफ से आगे भी रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.