राखी संग पाती कार्यक्रम: महिला मोर्चे की बहनों ने भाइयों से कमल का फूल खिलाने का मांगा वचन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राखी संग पाती कार्यक्रम: महिला मोर्चे की बहनों ने भाइयों से कमल का फूल खिलाने का मांगा वचन | New India Times

भाजपा जिला कार्यालय अटल कुन्ज पर महिला मोर्चा द्वारा राखी संग पाती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बहनों ने बुरहानपुर विधानसभा संयोजक एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल एवं महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज वल्लभदास तारवाला सहित अन्य भाइयों को राखी बांधकर गीतों के माध्यम से आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का वचन लिया। “भैया, मेरे कमल के फूल को खिलाना…” के जवाब में भाइयों ने भी “फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में लाड़ली बहना है।” पक्तियां गाकर वचन निभाने की बात कही।

बुरहानपुर विधानसभा संयोजक एवं पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा शिवराजजी ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को प्रतिमाह 1250 रुपए प्रदान करने सहित अनेक घोषणाएं की हैं। यह बहनों को राखी का उपहार होकर उन्हें संबल प्रदान करेगा। उपस्थित बहनों ने भाइयों को आशीर्वाद देते हुए आगामी चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र व लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने तथा भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी बहनों ने मुख्यमंत्री निवास से हुए राखी संग पाती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा से श्रीमती जयश्री पाटीदार, श्रीमती चेतना रावतोले, श्रीमती कल्पना मिश्रा, श्रीमती कंचन यादव, श्रीमती प्रीति चौधरी, श्रीमती सावित्री बत्रा उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article