कलेक्टर और एसपी ने ज़िले के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर और एसपी ने ज़िले के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण | New India Times

जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियां जोरों पर है। कलेक्टर बुरहानपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने आज सुभाष स्कूल, पुरूषार्थी स्कूल सहित 40 से अधिक मतदान केन्द्रों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मतदान केन्द्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रवेश एवं निर्गम द्वार पृथक-पृथक रखने के निर्देश दिये गये। नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया कि, मतदान केन्द्रों में साफ सफाई, रंगाई-पुताई, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य सुधार कार्य करवाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था, प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था, मतदान केन्द्रों तक पोलिंग पार्टी को लाने-लेे-जाने की व्यवस्था इत्यादि बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मित्तल ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का भी जाएज़ा लिया। उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्र की बीएलओ से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, नायब तहसीलदार श्री नितिन चौहान, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article