सागर के खुरई में दलित युवक की हत्या के दोषियों को बचाने में भाजपा लगा रही है पूरी ताक़त: सी.पी. मित्तल | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

सागर के खुरई में दलित युवक की हत्या के दोषियों को बचाने में भाजपा लगा रही है पूरी ताक़त: सी.पी. मित्तल | New India Times

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मप्र के सह प्रभारी सी.पी. मित्तल विगत दिनों सागर के खुरई में दबंगों द्वारा हुई दलित युवक की हत्या और मृतक की मां को निर्वस्त्र करने की घटना की वस्तुस्थिति जानने सागर पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और सागर के प्रभारी अवनीश भार्गव भी उनके साथ सागर गये थे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री मित्तल ने कहा कि दलित युवक की मार-मार कर हत्या कर दी गई, जिस तरह मप्र में इस प्रकार की घटनाएं लंबे समय से देखने में आ रही है। लेकिन यह घटना देश को शर्मसार करने वाली घटना है। जिस दलित बेटे की हत्या कर दी गई, हमले के दौरान मां युवक को बचाने आई तो दबंगों द्वारा मां को निवस्त्र कर दिया गया, यह घटना बहुत अशोभनीय है। घटना में शामिल आरोपियों द्वारा 2019 में मृतक की बहन के साथ छेड़छाड़ की गई थी, उसका मृतक की बहन ने छेड़छाड़ का विरोध किया था और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करायी थी, उसी का बदला लेने के लिए गुंड़ों द्वारा लगातार उस परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, केस को वापस लेने के लिए अपराधी समय-समय पर प्रताड़ित करते रहे, उन्हें धमकियां देते रहे। दबंगों द्वारा दलित परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों पर झूठे आरोप लगाये गये। इस घटना में जो भी दोषी है उन पर कार्यवाही की जाये। प्रशासन, सरकार और सागर से खुरई में जो भाजपा के मंत्री है, दोषियों को बचाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे है, क्योंकि दोषी उनके बहुत करीबी है। हमारी मांग है कि दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। श्री अवनीश भार्गव ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष, सरपंच तक घटना में शामिल है। मुख्य अपराधी की आज तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। आरोपियों द्वारा 2019 पर पीड़ित पर लगातार केस लगाया जा रहा है। घटना के दिन तीन से चार घंटे तक दबंगों का तांडव चलता रहा। आरोपियांे द्वारा पीड़ित का घर पूरी तरह तोड़ दिया गया, घर के पशु पक्षियों, जानवरों को मारा गया, मानवता को शर्मसार किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं गुंडों को जमीन में गाड़ दूंगा, लेकिन इस घटना में किसी आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। भूपेन्द्र सिंह जरा जरा में कहते हैं आरोपियों के मकान गिरा दिये जायेंगे, लेकिन आज तक मकान नहीं गिराया गया। आरोपी पीड़ित के घर से खाने पीने तक का सामान उठा ले गये। प्रशासन द्वारा परिवार को कोई सहायता नहीं दी गई। गांव वालों ने खाने पीने की व्यवस्था की। मप्र में अजा और अजजा पर जो अपराध बढ़ रहे है उसका कारण यह कि मप्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री भाजपा के मंत्री भूपेन्द्र सिंह को तत्काल बर्खास्त करें।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला और कांग्रेस नेता लोकमन कुशवाहा उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article