रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ही स्वस्थ नहीं है, मौसमी बीमारी जेसे डेंगू मलेरिया उल्टी दस्त आदि बीमारियों का प्रकोप जारी है।
नगर को स्वस्थ बनाने और नगर की गन्दगी को साफ़ करने के लिए नगर भ्रमण तक किया जा रहा है।

नगर भ्रमण कर नगर की जनता को जागरूक करने के लिए ज़िला कलेक्टर के निर्देश से पुरे ज़िले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित अधिकारी सतत इस अभियान से जुड़कर नगर व ज़िले को साफ- सुथरा स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन मेघनगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंदगी से सराबोर है। सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार सहीत पुरे परिसर में गंदगी ही गंदगी नज़र आई।अनुविभागी अधिकारी के साथ नगर परिषद की टीम ने पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गंदगी को बड़ी मशक्कत के साथ सफ़ाई अभियान चला कर फ़िलहाल तो साफ कर दिया है।

अब देखना है नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल ) कब तक स्वच्छ रहता है।
