मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण प्रोग्राम हुआ आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण प्रोग्राम हुआ आयोजित | New India Times

विकलांग कल्याण समिति द्वारा डीआरपी लाइन झाबुआ के भवन में दिव्यांग मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण पर प्रोग्राम आयोजित किया गया।
संस्था के प्रमुख ने बताया कि आज़ाद विकलांग कल्याण समिति विगत 14 वर्षों से दिव्यांगजनों के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु सतत् कार्यरत है।

मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण प्रोग्राम हुआ आयोजित | New India Times

इसी क्रम में संस्था द्वारा एक अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका नाम है “दिव्यांग आर्थिक सशक्तिकरण” अभियान के तहत आप अपने घर की अनुपयोगी वस्तुएँ संस्था को दान स्वरूप भेंट कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में अनुपयोगी सामग्री को किस तरह से उपयोग में लाया जाए यह भी बताया गया। सामग्री को प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों द्वारा पुनः सुधार कर उपयोगी बनाया जायेगा और उसे उचित मूल्य में विक्रय किया जाएगा जिससे बड़ी संख्या में बेरोज़गारी दिव्यांगजनों को रोजगार प्राप्त होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए शासन के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

मतदाता जागरूकता एवं दिव्यांग सशक्तिकरण प्रोग्राम हुआ आयोजित | New India Times

इसके साथ ही यदि मतदान केन्द्रों पर आने जाने में असुविधा आती है तब आप सक्षम ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर मतदान कर सकते है एवं जो मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं वे ईवीएम मशीन को देख सकते हैं कि किस प्रकार मतदान किया जाता है। इसके साथ ही आप स्वयं भी मतदान करे एवं दुसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। “दिव्यांग आर्थिक सशक्तिकरण” अभियान द्वारा अच्छा संदेश दिया जा रहा है, क्योंकि बहुत सी वस्तुएं एक बार उपयोग करने के बाद ख़राब हो जाती है या हम उसे फेंक देते है जिससे प्रकृति में कचरा हो रहा है और वातावरण भी प्रभावित होता है। इसके साथ ही सुश्री हुड्डा शासन की विभिन्न योजनाओं जिनमें ‘‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ’’, ई- मुद्रा लोन आदि की जानकारी दी गई जिनका लाभ ले कर स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकते हैं। साथ ही कलेक्टर सुश्री हुड्डा द्वारा आगामी त्यौहार में इको- फ्रेंडली वस्तुओं का उपयोग करें जिससे केमिकल या प्लास्टिक पानी के स्त्रोतों को ख़राब ना करें।

इस प्रोग्राम में मतदाता जागरूकता के लिए ईवीएम का किस प्रकार उपयोग करना है यह भी बताया गया। साथ ही दिव्यांगजनों से मतदान करने की अपील करते हुए अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग के सहायक संचालक पंकज सांवले, ज़िला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत भण्डारी, आईटीआई प्रिंसिपल एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article